सरकारी राशि घोटाले के आरोप में प्रभारी हेडमास्टर नीरज तिवारी प्रभार मुक्त, डीएससी ने मांगा स्पष्टीकरण

Location: Manjhiaon

मझिआंव (गढ़वा)। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिडंडा के प्रभारी हेडमास्टर नीरज तिवारी को जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने हेडमास्टर पद से मुक्त करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

प्रभारी हेडमास्टर के खिलाफ रामपुर पंचायत की मुखिया कुमारी छाया, पंचायत समिति सदस्य गुलाब देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष जयराम चौधरी, पूर्व अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि एवं दर्जनों ग्रामीणों ने उपायुक्त को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नीरज तिवारी ने एमडीएम की राशि और विकास मद की राशि में गड़बड़ी की, छात्रों को मिलने वाला एमडीएम बंद कर दिया तथा विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार किया।

शिकायत के आलोक में जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देश पर गठित पांच सदस्यीय जांच टीम ने जांच के बाद पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों को सही पाया। जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को सौंपी गई थी।

जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएससी कार्यालय के ज्ञापांक 719, दिनांक 25 अप्रैल के तहत नीरज तिवारी को प्रभारी पद से मुक्त करते हुए सहायक शिक्षक रामा सिंह को विद्यालय का प्रभार सौंपने का निर्देश दिया गया है। साथ ही नीरज तिवारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!