सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्रा की मौत, टेंपो ने मारी स्कूटी को टक्कर

Location: पलामू

मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के पांकी रोड स्थित जीएलए कॉलेज के पास एक सड़क दुर्घटना में 16 वर्षीय युवती रिद्धि कुमारी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रिद्धि कुमारी तरहसी थाना क्षेत्र के पसहर गांव निवासी रंजीत कुमार की पुत्री थी। वह मेदिनीनगर शहर के जनकपुरी मोहल्ले में अपने भाई के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। सोमवार की दोपहर वह स्कूटी से किसी कार्यवश बाजार जा रही थी, तभी जीएलए कॉलेज के पास एक डाला टेंपो ने पीछे से उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रिद्धि स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही टिओपी-2 टाइगर मोबाइल के जवान सुबिन्द कुमार और प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और घायल रिद्धि को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, अस्पताल पुलिस चौकी के जवान विकास कुमार और धर्मेंद्र कुमार ने शव का इंक्वेस्ट कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने टेंपो और चालक को जब्त कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!