सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल सदर अस्पताल में भर्ती

Location: Garhwa

गढ़वा : श्रीबंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर छमईलवा के समीप बाईक व कमांडर जीप की टक्कर में बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक मुकेश ठाकुर पिता सुरेंद्र ठाकुर 28 वर्ष बिहार के भोजपुर जिलांतर्गत
झवान गांव का है। वह भवनाथपुर में संचालित कैशपार माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस में काम करता है। घायलावस्था में उसे कमांडर जीप के चालक द्वारा उठाकर ईलाज हेतु भवनाथपुर सीएचसी लाया गया, यहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मुकेश ठाकुर रविवार को कैशपार माइक्रो फाइनेंस ब्रांच से छुट्टी लेकर गढ़वा गए हुए थे। सोमवार के सुबह गढ़वा से भवनाथपुर स्थित अपने ब्रांच में वापस लौट रहे थे, तभी मुख्य मार्ग पर छमईलवा के समीप उनकी तेज रफ्तार बाईक की आगे जा रही कमांडर जीप के साथ टक्कर हो गई। उधर घटना की जानकारी मिलते ही भवनाथपुर पुलिस द्वारा कमांडर जीप को जब्त कर लिया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!