सगमा में ‘गरिमा केंद्र’ का उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षा और न्याय का सहाराडायन प्रथा, घरेलू हिंसा और उत्पीड़न के खिलाफ होगा सशक्तिकरण

Location: सगमा

सगमा (प्रतिनिधि): झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की ओर से शनिवार को सगमा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सचिवालय भवन में ‘गरिमा केंद्र’ का शुभारंभ किया गया। बीडीओ जुल्फिकार अंसारी, जिला परिषद सदस्य अंजू यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल यादव, सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार राम सहित कई पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया।

समारोह में महिला समूह की दीदियों ने गुलदस्ता भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर बीडीओ जुल्फिकार अंसारी ने कहा कि गरिमा केंद्र के माध्यम से महिलाओं पर हो रहे घरेलू हिंसा पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।

बीपीएम नीतीश रंजन कुमार सिंह ने बताया कि यह केंद्र 24 घंटे खुला रहेगा और यहां पीड़ित महिलाओं को न केवल सुरक्षा और कानूनी सलाह मिलेगी, बल्कि मानसिक रूप से भी उन्हें सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अब सहने के बजाय बोलने की ताकत मिलेगी, ताकि वे कुप्रथाओं और अत्याचार के खिलाफ डटकर खड़ी हो सकें।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य अंजू यादव और पूर्व जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल यादव ने डायन प्रथा से पीड़ित एक महिला की सफल मुक्ति की कहानी भी साझा की। मौके पर सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक रविशंकर प्रसाद, पीएलबी अनीता देवी, बीएआई हरिशंकर महतो, सुमंत यादव समेत बड़ी संख्या में महिला समूह की दीदियां मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन जनार्दन प्रसाद यादव ने किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!