सगमा में कलश यात्रा के साथ पंचकुंडीय श्री विष्णु रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

Location: सगमा

सगमा: प्रखंड मुख्यालय स्थित सगमा गांव के तेजवा पहाड़ प्रांगण में आयोजित पंचकुंडीय श्री विष्णु रुद्र महायज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह महायज्ञ इलाहाबाद के संगम तट स्थित श्री चक्र माधव गदा माधव मंदिर के महंत श्री अवधेश दास महाराज के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।

कलश यात्रा यज्ञ मंडप से गाजे-बाजे के साथ निकली, जो शारदा गांव के उभका नदी तक गई। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरा गया और फिर यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया।

यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च से प्रारंभ हुआ यह महायज्ञ 27 मार्च को पूर्णाहुति और महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा प्रवचन होंगे, जबकि रात 8 बजे से 12 बजे तक वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन किया जाएगा।

जल यात्रा में मुख्य रूप से जनार्दन प्रसाद यादव, रवि प्रकाश जायसवाल, सत्येंद्र साह, राजू रंजन कुमार, रामेश्वर मेहता, भगवान दास यादव, आलोक यादव, मनोज साह, अखिलेश उरांव, संजय गुप्ता, फुलेश्वर यादव, अवध साह, हिमांशु यादव सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!