शहर से पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार,भेजे गए न्यायिक हिरासत में

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू एसपी के निर्देश पर शहर थाना की पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार वारंटियो को गिरफ्तार कर मंगलवार को व्यवहार न्यायालय में पेश किया, जहां से चारो को जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार वारंटियों की पहचान (1)शहर थाना क्षेत्र के लालकोठा निवासी नुमान खान के पुत्र गुड्डू राईन उर्फ गुड्डू खान(2)शहर थाना क्षेत्र अन्तर्गत स्टेशन रोड ताड़ी पर के निवासी रामदास राम के पुत्र संजय राम(3)शहर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कलोनी निवासी स्वर्गीय जागेश्वर राम के पुत्र विनोद चंद्रवंशी(4)शहर थाना क्षेत्र के नावाहाता निवासी वीरेन डोम के पुत्र शंकर डोम के रूप में की गई है।इस संबंध में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पलामू एसपी के निर्देश पर शहर थाना क्षेत्र में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात छापेमारी कर चारो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।वही स्थानीय शहरवासियों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!