Location: पलामू
मेदिनीनगर।पलामू एसपी के निर्देश पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और टीओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियो को गिरफ्तार कर मंगलवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार वारंटियों में (1)शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज मोहल्ला निवासी स्वर्गीय भोला राम के पुत्र रवि राम (2)शहर थाना क्षेत्र के निमिया निवासी रामनाथ भुइयां के पुत्र तेतर भुइयां का नाम शामिल है।इस संबंध में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पलामू एसपी के निर्देश पर शहर थाना क्षेत्र में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात छापेमारी कर दोनो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।वही स्थानीय शहरवासियों ने पुलिस भी इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया है।












