शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

Location: Shree banshidhar nagar

कुमार कपड़ा दुकान के संचालक अरुण कुमार का सोमवार की अहले सुबह रांची के ऑर्किड अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था।
जानकारी के अनुसार रविवार को अचानक तबीयत अधिक बिगड़ने पर स्वजन उन्हें डाल्टनगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद स्वजन उन्हें रांची के ऑर्किड अस्पताल ले गए, जहां देर शाम भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार की अहले सुबह उनका निधन हो गया।
अरुण कुमार के निधन की खबर मिलते ही बंशीधर नगर शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके घर में कोहराम मच गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अरुण कुमार मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से व्यवसायिक एवं सामाजिक क्षेत्र में भी शोक व्याप्त है।
समाचार लिखे जाने तक उनका शव घर नहीं पहुंचा था। बताया गया कि मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे उनका दाह संस्कार किया जाएगा।
निधन की सूचना पर विधायक अनंत प्रताप देव, डॉ. संतोष कुमार, मुमताज राही, भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया चौबे, राजू सिंह, मुकेश चौबे, कुमार कनिष्क, समाजसेवी दीपक प्रताप देव, व्यवसायी अशोक कुमार, कामेश्वर प्रसाद, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सह जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश बब्लू, गुड्डू जायसवाल, मनदीप प्रसाद, न्याज अहमद सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शोक जताया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!