Location: सगमा
सगमा (गढ़वा) – शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय जब नैतिक पतन के केंद्र बन जाएं, तो समाज में आक्रोश और चिंता की लहर उठना स्वाभाविक है। ऐसा ही एक मामला गढ़वा जिला के सगमा प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय उत्तरी सोनडीहा से सामने आया है, जहां विद्यालय की संयोजिका सुषमा कुमारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललित कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
संयोजिका ने बताया कि बीते बुधवार को सुबह लगभग 11 बजे, जब वह प्रतिदिन की भांति एमडीएम के चावल की बोरियों की गिनती स्टोर रूम में कर रही थीं, तभी प्रधानाध्यापक पीछे से आकर स्टोर रूम में घुस गए और साड़ी पकड़कर उनके शरीर के ऊपरी हिस्सों को छूने का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने पीड़िता का मुंह दबाया और धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया, तो उनके पति की हत्या करवा देंगे और समाज में उनकी इज्जत नीलाम कर दी जाएगी।
संयोजिका ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी प्रधानाध्यापक द्वारा उन्हें अकेला पाकर छेड़खानी की कोशिश की गई थी। आरोपी शिक्षक कथित तौर पर उन्हें अश्लील वीडियो दिखाने की कोशिश करता था और बात न मानने पर संयोजिका के पद से हटाने की धमकी देता था।
पीड़िता ने पहले सामाजिक मर्यादा और नौकरी जाने के डर से चुप्पी साधे रखी, लेकिन जब हेडमास्टर की हरकतें बढ़ती चली गईं, तो उन्होंने हिम्मत जुटाकर अपने पति को पूरे मामले की जानकारी दी और फिर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
प्रेस को दिए बयान में संयोजिका ने कहा, “मैं वहां केवल अपने कर्तव्यों का पालन कर रही थी। शुरू में मुझे लगा कि यह शायद हेडमास्टर की आदत होगी, लेकिन जब उन्होंने व्यक्तिगत बातें करनी शुरू कीं और अकेले में बुलाकर अश्लील वीडियो दिखाने का प्रयास किया, तब मुझे उनकी नीयत पर शक हुआ। विरोध करने पर उन्होंने धमकी दी कि मेरी छवि खराब कर देंगे।”
संयोजिका ने अपने आवेदन में बार-बार अनुचित स्पर्श, मानसिक उत्पीड़न, और नौकरी से निकालने की धमकी देने की बात लिखी है।
घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी इस मामले पर गहरी नाराज़गी जताई है और आरोपी शिक्षक को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।
इस संबंध में प्रधानाध्यापक ललित कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया है।
धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता का आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।













This information is being given totally & completely wrong. Because the coordinator herself used to steal rice and spices and vegetables…., as soon as the headmaster saw it, he stopped it but the coordinator herself started threatening the headmaster that she will accuse the headmaster of molestation…… 🙏.
The headmaster has been working in their school for many years ( 28-29 years). …., the headmaster respects all the people working there….! All the allegations made by the coordinator are false and baseless..! 🙏
This information is being given totally & completely wrong. Because the coordinator herself used to steal rice and spices and vegetables…, As soon as the headmaster saw it, he stopped it., but the coordinator herself started threatening the headmaster that she will accuse the headmaster of molestation.🙏..
The headmaster has been working in their school for many years(28-29years)..
The headmaster respects all the people working there…,!
All the allegations made by the coordinator are totally false and baseless…!