रेलवे कॉलोनी से 2.690 किलो अफीम बरामद, तीन गिरफ्तार

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 8 hours ago
  • 0 Comments

Location: पलामू



मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी, डालटनगंज में छापेमारी कर 2.690 किलोग्राम अफीम बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी के विरुद्ध शहर थाना कांड संख्या-280/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय गोप के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मनातू थाना क्षेत्र के नागद गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार सिंह (26 वर्ष), मनोज कुमार सिंह (28 वर्ष) तथा जितेन्द्र कुमार यादव (23 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से कुल 2.690 किलोग्राम अफीम बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि जितेन्द्र कुमार यादव पिछले दो वर्षों से कथित रूप से अफीम की खरीद-बिक्री के नेटवर्क से जुड़ा था और उसमें मुख्य रूप से संपर्क स्थापित कराने (लायजनिंग) का कार्य करता था। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूरे नेटवर्क और मामले से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
इस छापेमारी अभियान में पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय गोप, पुलिस निरीक्षक सह शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, पुलिस अवर निरीक्षक रामधीन प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक धनश्याम मिश्रा तथा शहर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा जिले में भाजपा का मशाल जुलूस, जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग

    गढ़वा जिले में भाजपा का मशाल जुलूस, जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग

    विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत, झाड़-फूंक में समय गंवाने का आरोप

    रेलवे कॉलोनी से 2.690 किलो अफीम बरामद, तीन गिरफ्तार

    रेलवे कॉलोनी से 2.690 किलो अफीम बरामद, तीन गिरफ्तार

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

    विद्यालय प्रबंधन समिति ने सचिव पर 1.13 लाख की अनियमित निकासी का लगाया आरोप, बीडीओ से जांच की मांग

    विद्यालय प्रबंधन समिति ने सचिव पर 1.13 लाख की अनियमित निकासी का लगाया आरोप, बीडीओ से जांच की मांग
    error: Content is protected !!