Location: Garhwa
गढ़वा : सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए लियो क्लब ऑसम, गढ़वा के अध्यक्ष राहुल साहू ने एक बार फिर समाज में प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने 51वीं बार रक्तदान कर संगमा प्रखंड की गर्भवती महिला काजल कुमारी की जान बचाई। महिला का हीमोग्लोबिन स्तर मात्र 7.5 था और उसे तुरंत B+ ग्रुप का रक्त चाहिए था। राहुल साहू ने बिना देर किए रक्तदान कर उसकी जान सुरक्षित की।
राहुल साहू ने कहा, “रक्तदान सबसे बड़ा दान है। जब भी किसी की जान बचाने का अवसर मिलता है, मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। मेरा प्रयास है कि लोग भी रक्तदान को जीवन का हिस्सा बनाएं।”
लियो क्लब ऑसम लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहा है। यह रक्तदान अभियान उसी सेवा भावना का हिस्सा है।
कार्यक्रम में हर्ष कश्यप, संतोष केशरी, नमन केशरी, प्रीतम, राजू कुमार, मंटू केशरी सहित कई लोग उपस्थित थे।












