राष्ट्रीय खेल दिवस में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी होंगे पुरस्कृत

Location: Meral

मेराल। बंका रोड स्थित एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय में रविवार को प्रशिक्षक आरपी तिवारी के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का समापन हुआ। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया।
क्विज प्रतियोगिता में आरुषि कुमारी, कबड्डी में रंजन यादव, उमंग कुमार एवं सिया कुमारी, कैरम बोर्ड में हनी कुमारी एवं चाणक्य देव, शतरंज में सिया कुमारी एवं आयुष कुमार रजक, घड़ा फोड़ में शिवम कुमार रजक तथा जूडो में करुणा निधि एवं ऐसन कुमार का बेहतर प्रदर्शन रहा। चयनित विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने कहा कि तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन से बच्चों में खेल के प्रति नई उमंग, जोश और उत्साह का संचार हुआ है। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि अभिभावकों ने भी सकारात्मक सहयोग करते हुए बच्चों को खेल के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने आयोजन को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के पूर्व अध्यक्ष अमित कश्यप ने किया 48वां रक्तदान

    लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के पूर्व अध्यक्ष अमित कश्यप ने किया 48वां रक्तदान

    राष्ट्रीय खेल दिवस में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी होंगे पुरस्कृत

    राष्ट्रीय खेल दिवस में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी होंगे पुरस्कृत

    छूटे ग्रामीण टोलों के विद्युतीकरण को लेकर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने डीसी को लिखा पत्र

    छूटे ग्रामीण टोलों के विद्युतीकरण को लेकर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने डीसी को लिखा पत्र

    कस्तूरबा विद्यालय गढ़वा, इंद्रदेव पब्लिक स्कूल रंका और बीपी डीएवी बने चैंपियन

    कस्तूरबा विद्यालय गढ़वा, इंद्रदेव पब्लिक स्कूल रंका और बीपी डीएवी बने चैंपियन

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर का श्रावणी महोत्सव शोभायात्रा के साथ संपन्न

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर का श्रावणी महोत्सव शोभायात्रा के साथ संपन्न
    error: Content is protected !!