राशन कार्ड शुद्धीकरण व नए लाभुकों को जोड़ने का निर्देश, खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता पर जोर

Location: Garhwa

गढ़वा, 24 जुलाई 2025। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पारदर्शिता, लाभुकों की पहचान और विभागीय कार्यों की दक्षता पर चर्चा की गई।

बैठक में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पाण्डेय, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, एजीएम समेत विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) एक संवेदनशील व्यवस्था है, जिसे पारदर्शी और न्यायसंगत बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

राशन कार्ड शुद्धीकरण पर विशेष जोर

उपायुक्त ने राशन कार्ड शुद्धीकरण अभियान को तेज करने का निर्देश देते हुए कहा कि मृत व्यक्ति, अन्य जिलों या राज्यों में स्थानांतरित लोग या ऐसे व्यक्ति जो योजना की पात्रता नहीं रखते, उनके नाम राशन कार्ड से हटाए जाएं। साथ ही नए पात्र लाभुकों की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ा जाए।

डोर-टू-डोर सत्यापन का निर्देश

बैठक में लाभुकों के डोर-टू-डोर भौतिक सत्यापन की आवश्यकता पर बल दिया गया, जिससे वास्तविक स्थिति की पुष्टि की जा सके और त्रुटियों की संभावना समाप्त हो।

वितरण व्यवस्था में निगरानी और सतर्कता जरूरी

उपायुक्त ने सभी बीएसओ व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीलरों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए और समय-समय पर निरीक्षण व जांच की कार्रवाई की जाए।

जनहित सर्वोपरि – उपायुक्त

उपायुक्त श्री यादव ने कहा, “सरकार की मंशा है कि हर पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ समय पर और पारदर्शिता के साथ मिले। अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निष्ठा और गंभीरता से निभाएं।”

बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में योजनाओं की नियमित समीक्षा करें, लाभुकों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें और योजना की गुणवत्ता सुनिश्चित करें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!