Location: Garhwa
गढ़वा। डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव में पुलिस ने बुधवार को जमील अंसारी के घर पर छापामारी कर अवैध रूप से रखे गए 35 बोरा खाद बरामद किए।
थाना प्रभारी ने बताया कि ऊंचे दाम पर खाद बेचने की सूचना पर कार्रवाई की गई। छापामारी के दौरान जमील अंसारी से खाद का वैध कागजात और बिक्री का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी और कृषि पदाधिकारी को सूचित किया गया। जांच-पड़ताल में भंडारण अवैध पाए जाने पर अधिकारियों ने पूरे भंडारण स्थल को सील कर दिया।












