रमना के समाजसेवी अजय मेहता ने पिता की पुण्यतिथि पर 151 गरीबों के बीच कम्बल वितरित किए

Location: Ramana

रमना प्रखंड के भागोडीह गांव निवासी समाजसेवी अजय मेहता ने अपने दिवंगत पिता एवं शिक्षक स्व. बनारसी मेहता की पांचवीं पुण्यतिथि पर 151 गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरित किए।

अजय मेहता ने दिव्यांग, विधवा, असहाय और अन्य जरूरतमंद लोगों के घर-घर जाकर कम्बल प्रदान किया, ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से अपने पिता की पुण्यतिथि पर लगातार गरीबों और असहायों के बीच कम्बल वितरण का कार्य करते आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए समाज के सभी सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर रामधारी राम, मंगरू मिस्त्री, कुलदीप मेहता, हरिहर मेहता, भोला चौधरी, प्रताप बियार, अजय पाल, बनौधी यादव, बल्केश्वर चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!