रक्तदान के लिए समाज में लोगों को प्रेरित करें छात्र: सिविल सर्जन

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार गुरुवार को सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज में एनएसएस एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डा. जाॅन एफ कैनेडी, प्रभारी प्राचार्य डा. हिमांशु भूषण जारुहार, रेड क्राॅस के चेयरमैन डा. एमपी गुप्ता, सचिव डा. जेपी सिंह, वरिष्ठ शिक्षक प्रो. विवेकानंद उपाध्याय, एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश सिन्हा आदि के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डा. कैनेडी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके एक यूनिट रक्तदान से किसी की जान बच सकती है। रक्त का अबतक कोई विकल्प भी नही है। रक्तदान से शरीर को नुकसान नही होता। आप भी रक्तदान करें तथा समाज में भी लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें। मौके पर प्राचार्य प्रो. जारुहार ने कहा कि हम सभी परिवार हैं और परिवार में एक दुसरे की मदद करना हमारा कत्र्तव्य है। आपके रक्त की कुछ बूंदो से किसी की दुनिया बदल सकती है। रेड क्राॅस के चेयरमैन डा. एमपी गुप्ता ने कहा कि रेड क्राॅस रक्त की उपलब्धता कराने का कार्य करता है। पूर्व में भी एसपीडी काॅलेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। रेड क्राॅस के सचिव डा. जेपी सिंह ने रक्तदान करने के फायदे विस्तार पूर्वक बताए। कार्यक्रम को प्रो. विवेकानंद उपाध्याय, डा. उमेश सहाय, नंद कुमार गुप्ता, रश्मि कुमारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन उमेश ने किया। इस मौके पर विवेक कुमार, विष्णु कुमार, सिद्धान्त चैबे, शशि पाल, आनंद कुमार पाठक आदि ने रक्तदान किया। मौके पर अमन गुप्ता, प्रदीप कुमार, प्रो. राजीव रंजन मिश्रा, प्रो. परवेज आलम, प्रो. सत्यदेव कुमार, सचिन चैबे, जितेन्द्र तिवारी आदि उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!