युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

Location: Manjhiaon


मझिआंव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी स्वर्गीय जयप्रकाश राम के 35 वर्षीय पुत्र करण कुमार ने सोमवार की शाम जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, सोमवार की शाम घर में आपसी विवाद हुआ था। इसके बाद करण कुमार ने जहरीले पदार्थ की गोली और उसके रैपर के साथ मोबाइल से वीडियो बनाया और फिर उसे खा लिया।
तबीयत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे मझिआंव रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। परिजन उसे 108 एंबुलेंस से गढ़वा ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद कोयल नदी स्थित मझिआंव श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।
परिजनों के अनुसार करण कुमार चार भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी वह अपनी विधवा मां और घर के अन्य सदस्यों को डराने के उद्देश्य से इसी तरह का कदम उठा चुका था, लेकिन उस समय उसकी जान बच गई थी। इस बार उसकी हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर विश्वकर्मा समाज ने जताया शोक

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर विश्वकर्मा समाज ने जताया शोक

    कांडी में खुला भवानी पूजा सामग्री स्टोर

    कांडी में खुला भवानी पूजा सामग्री स्टोर

    इलेक्ट्रिक टेंपो और कार में भीषण टक्कर, चालक गंभीर

    इलेक्ट्रिक टेंपो और कार में भीषण टक्कर, चालक गंभीर

    युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

    मिष्ठान दुकानों में छापेमारी, इंडस्ट्रियल रंग से तैयार जलेबी नष्ट

    मिष्ठान दुकानों में छापेमारी, इंडस्ट्रियल रंग से तैयार जलेबी नष्ट

    छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

    छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
    error: Content is protected !!