मेराल के गटियरवा इसाई धर्म परिवर्तन कराने के मामले में आक्रोश

मेराल थाना क्षेत्र के ओखरगाडा़ पूर्वी पंचायत स्थित गटियरवा गांव में धर्म परिवर्तन करने का 3 दिनों से खेल चल रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद गढ़वा तथा बजरंग दल को दिया।

सूचना के आलोक में गटियरवा गांव पहुंचकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के लोगों ने ग्रामीणों की बीच बैठक कर इसकी जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि 31 मई के रात्रि में चार पांच लोग यहां पर आकर लगातार ईसाई धर्म में परिवर्तन करने की प्रलोभन एवं दबाव दे रहे हैं।
इसे लेकर गटियरवा गांव के मनरूप उरांव पिता स्वर्गीय नंददेव उरांव ने चार लोगों के विरुद्ध मेराल थाना में लिखित रूप से नामजद प्राथमिक की दर्ज कराया है। जिसमें 1.अखिलेश उरांव पिता लाल बिहारी उरांव मानो गांव थाना एवं जिला रोहतास बिहार निवासी,2. सोनू मिंज पिता रहमुन उरांव मेराल थाना के गटिअरवा गांव निवासी,3.संदीप टोप्पो एवं पूर्णिमा मिंज को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंच कर थाना प्रभारी विष्णु कांत ने दो नामजद आरोपी को अपने कब्जे में ले कर मेराल थाना ले आया। इस अवसर पर ग्रामीण अमरेश उरांव, प्रमोद कुमार चौधरी, सोनू कुमार यादव, सुरेश उरांव, राजेश उरांव, बच्चू उरांव ,ललन उरांव ,रवि कुमार के अलावा विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सोनू सिंह, अमित अग्रवाल, बजरंग दल के शुभम चौबे, अक्षय कुमार, पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!