Location: Meral
मेराल प्रखंड में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के थीम और समय सारणी में बदलाव किया गया है। बीडीओ यशवंत नायक ने बताया कि यह कार्यक्रम अब सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आयोजित किया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर प्रखंड के सभी 20 पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं और आवेदनों का निपटारा किया जाएगा।
🔹 नए कार्यक्रम की समय-सारणी
- 22 नवंबर — पढुआ, करकोमा
- 23 नवंबर — दुलदुलवा, चामा
- 24 नवंबर — बिकताम, मेराल पूर्वी, ओखरगाड़ा पश्चिमी
- 25 नवंबर — गेरूआ, हासनदाग, गोन्दा
- 26 नवंबर — संगबरिया, चेचरिया, लोवादाग
- 27 नवंबर — बाना, तेनार, खोरीडीह
- 28 नवंबर — मेराल पश्चिमी, अरंगी, तिसरटेटुका
बीडीओ ने कहा कि शिविरों के माध्यम से लोगों को प्रमाणपत्र, पेंशन, राशन कार्ड, भूमि से जुड़े मामलों सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।












