मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति लापता, पत्नी परेशान

Location: पलामू

मेदिनीनगर। हरिहरगंज थाना क्षेत्र के पीपर घाट गांव निवासी जोगेंद्र कुमार गुप्ता, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल से लापता हो गए हैं। वह अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ इलाज के लिए अस्पताल आए थे, तभी से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है।

पति के लापता होने के बाद मंजू देवी ने अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी में सूचना दी। पुलिस चौकी पर तैनात जवान महेंद्र कुमार ने उन्हें सहायता के लिए शहर थाना भेज दिया। जोगेंद्र के लापता होने के बाद से मंजू देवी काफी चिंतित और व्याकुल हैं।

बताया गया कि दो-तीन दिन पहले जोगेंद्र कुमार अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे, लौटते समय वह अचानक गिर पड़े, जिससे उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। इसी के इलाज के लिए उनकी पत्नी उन्हें शुक्रवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाई थीं।

अगर किसी व्यक्ति को जोगेंद्र कुमार गुप्ता दिखाई दें, तो कृपया नजदीकी थाना या पुलिस को इसकी सूचना देने का कष्ट करें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!