मुख्य सचिव अलका तिवारी ने किया श्री बंशीधर मंदिर में पूजन, पर्यटन विकास का दिया आश्वासन

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर: राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी और उनके पति, राज्य के पूर्व मुख्य सचिव डी.के. तिवारी, गुरुवार शाम महा कुंभ जाने के दौरान विश्व विख्यात श्री बंशीधर मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

मंदिर में पूजन के दौरान विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर अनुमंडल प्रशासन और मंदिर समिति के ट्रस्टियों ने मुख्य सचिव दंपती को अंगवस्त्र एवं श्री बंशीधर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।

पर्यटन विकास पर दिया जोर

दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा,
“मंदिर की ख्याति बहुत सुनी थी, आज दर्शन कर धन्य महसूस कर रही हूं। भगवान की प्रतिमा अलौकिक है और यह स्थल अत्यंत पवित्र है।”

उन्होंने पर्यटन विकास की अपार संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वापस लौटकर पर्यटन विभाग से चर्चा कर मंदिर के विकास के लिए प्रयास करेंगी।

इन गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति

इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश प्रताप देव, झामुमो के वरिष्ठ नेता मुक्तेश्वर पांडेय, अमरनाथ पांडेय, मंदिर के सलाहकार सह पत्रकार धीरेन्द्र चौबे, एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, एसडीपीओ सतेंद्र कुमार सिंह, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल, सीओ विकास कुमार, बीडीओ रौशन कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी आदित्य नायक, सिटी मैनेजर रवि कुमार, प्रणय मंडिलवार सहित अनुमंडल और प्रखंड के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!