Location: पलामू
मेदिनीनगर। गढ़वा जिला के मेराल थाना क्षेत्र के बटउआ गांव निवासी सीआरपीएफ जवान संजय रजक उम्र 35 वर्ष मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू,नीरज कुमार सिंह और पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं। सीआरपीएफ जवान संजय रजक जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पोस्टेड है। हाल में ही वह अपना घर आया हुआ था। इसी बीच मानसिक तनाव में आकर शनिवार की सुबह वह जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिए जिसके कारण उनकी हालत गंभीर हो गई।












