मनीष गुप्ता बने हिंदू एकता मंच के प्रखंड अध्यक्ष

Location: Manjhiaon

मझिआंव : नगर पंचायत क्षेत्र के काली मंदिर परिसर में रविवार को हिंदू एकता मंच की प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से मनीष गुप्ता को मंच का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।

कमेटी के अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर चंदन सिंह और टुकु कमलापुरी को, प्रखंड महामंत्री के रूप में पिंटू चंद्रवंशी, मंत्री पद पर प्रिंस सोनी और शिवम गुप्ता को नियुक्त किया गया। अखाड़ा प्रमुख दीपक माली और ओमप्रकाश विश्वकर्मा बने, वहीं बंटी मालाकार को मीडिया प्रभारी और आनंद गुप्ता को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। संरक्षक के रूप में मारुति नंदन सोनी, अभिमन्यु सिंह और शिवनारायण कमलापुरी को चुना गया।

मंच के पांच प्रमुख उद्देश्य:
हिंदू एकता मंच के पुनर्गठन का मुख्य उद्देश्य पांच प्रणों को साकार करना है:

  1. हिंदू जागरण
  2. हिंदू संगठन
  3. हिंदू संरक्षण
  4. हिंदू सशक्तिकरण
  5. गोवंश संरक्षण

22 जनवरी को होगा भव्य कार्यक्रम
नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने घोषणा की कि 22 जनवरी को अयोध्या के श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मझिआंव में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

इस मौके पर पुष्प रंजन, विवेक सोनी, उज्जवल कुमार, ललित पांडे, भगवान दत्त तिवारी, प्रेम कुमार सहित अन्य हिंदू धर्मावलंबी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!