Location: Manjhiaon
मझिआंव (प्रतिनिधि): प्रखंड क्षेत्र के आर.के. पब्लिक स्कूल, ऊंचरी में भारत के लौह पुरुष और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 185वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य के.आर. झा तथा शिक्षकों द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद प्रधानाचार्य श्री झा ने सरदार पटेल के जीवन और राष्ट्र की एकता में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। शपथ में छात्रों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
स्कूल के निदेशक अलखनाथ पांडेय ने अपने संदेश में स्वतंत्रता संग्राम और देश के एकीकरण में सरदार पटेल के योगदान को याद किया तथा छात्रों और शिक्षकों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।












