मंडरा हत्याकांड में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार

Location: Garhwa

गढ़वा: कांडी थाना क्षेत्र के मंडरा गांव में 30 जुलाई 2025 को जमीन विवाद को लेकर सुनील परासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक तिन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सौरभ कुमार चौबे उर्फ रोहन चौबे, रोहित दुबे, विहुलेश्वर दुबे शामिल हैं।

घटना के संबंध में मृतक की पत्नी के आवेदन पर कांडी थाना में कांड संख्या 73/25 दर्ज किया गया था। इसमें सात नामजद और अन्य अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता की धारा 103/3(5) BNS, 27 आर्म्स एक्ट और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(v) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार घटना के दिन सुबह करीब 7 बजे सुनील परासवान अपने मवेशियों को लेकर गांव से बाहर जा रहे थे, उसी समय मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना का कारण पूर्व से चला आ रहा जमीन विवाद था।

पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने पहले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और देशि कट्टा भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटनास्थल के आसपास लगातार निगरानी रखी जा रही है और पीड़ित परिवार को सुरक्षा भी प्रदान की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता:

  1. सौरभ कुमार चौबे उर्फ रोहन चौबे – उम्र 23 वर्ष, पिता बिमलेश चौबे, ग्राम पालेह कला, थाना नगरउंटारी
  2. रोहित दुबे – उम्र 28 वर्ष, पिता धनंजय दुबे, ग्राम लातातान, थाना मेराल
  3. विहुलेश्वर दुबे – उम्र 30 वर्ष, पिता मनोजधर दुबे, ग्राम लोटा, थाना सगमा

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कानून के हवाले किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!