भ्रष्टाचार में डूबी हेमंत सरकार, विधायक की स्वीकारोक्ति से उजागर सच: रितेश चौब

Location: Garhwa

गढ़वा : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झारखंड की हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि यह कोई आरोप नहीं, बल्कि झामुमो के भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव की स्वीकारोक्ति है। जब सत्तारूढ़ दल के विधायक ही अपनी सरकार को भ्रष्ट बता रहे हैं, तो आम जनता की पीड़ा कौन सुनेगा?

रितेश चौबे ने कहा कि जनता अपने छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रही है और हर स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ चुका है। प्रखंड से लेकर अंचल कार्यालयों तक रिश्वत का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि अबुआ राज में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के शासन में जनता खुद को असहाय महसूस कर रही है। भाजपा नेता ने झामुमो विधायक से मांग की कि भ्रष्टाचार के खिलाफ वे सदन में आवाज उठाएं, क्योंकि जनता ने उन्हें इसी उम्मीद से चुना है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है और यह सरकार जनता को धोखा देकर ज्यादा दिन तक सत्ता में नहीं टिक सकती।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!