भैंस की करंट से मौत, खेत मालिक पर प्राथमिकी दर्ज

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव में सोमवार की रात विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। यह तार गांव के एक खेत के चारों ओर लगाया गया था।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि बभनी गांव निवासी सबीना बीबी ने थाने में लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी। सबीना ने आरोप लगाया है कि गांव के ही तबरेज खान ने अपने खेत के चारों ओर विद्युत प्रवाहित तार लगाया था। सोमवार की रात सबीना की कीमती भैंस इस तार की चपेट में आकर मर गई। घटना की सूचना पर पशु चिकित्सक ने भैंस का पोस्टमार्टम किया।

इसके बाद सबीना बीबी ने तबरेज खान और उनकी मां सफिकुन बीबी के खिलाफ प्राथमिकी (कांड संख्या 3/25) दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि तबरेज खान ने भैंस के मालिक को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की पेशकश की थी, लेकिन सबीना ने इसे अस्वीकार कर मामला दर्ज करा दिया।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!