भाजपा कार्यकर्ताओं ने रंका में विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव का भव्य स्वागत किया

Location: Garhwa

रंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रंका में नवनियुक्त रंका अनुमंडल सह प्रखंड विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रंका दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बलराम यादव ने की, जबकि मंच संचालन महामंत्री नंदलाल यादव ने किया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव ने गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन आया है और कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने साफ कहा कि जनहित में काम करने वाले पदाधिकारियों और कर्मचारियों को पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन जनता को परेशान कर भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को जनता के सहयोग से खदेड़ा भी जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता उत्तम पांडे, संतोष तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी, मुखिया प्रतिनिधि शेखर भुइयां, बसंत प्रसाद, संदीप कमलापुरी, अनिल कुमार मद्धेशिया, डॉ. दीनानाथ, धर्मेंद्र पासवान, विनोद राम, मनोज कुमार, रवि गोविंद प्रजापति, गिरिराज सिंह, राज मुनि सिंह, जगदीश सिंह, अशोक पासवान, अशोक कमलापुरी, दिनेश प्रसाद गुप्ता, जवाहर शाह, मदन प्रसाद, भोला पासवान, जेठू सिंह, रमाकांत विश्वकर्मा, चंदन प्रजापति, गिरीवर यादव, वीरेंद्र चंद्रवंशी, बंसी यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!