Location: Garhwa
गढ़वा। जिले के रमकंडा प्रखंड के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी अरुण कुमार यादव ₹12,000 की रिश्वत ले रहे थे। इसी दौरान पलामू एसीबी की टीम ने छापेमारी कर उन्हें धर दबोचा।
एसीबी की इस कार्रवाई से प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है। फिलहाल आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।












