Location: Manjhiaon
मझिआंव (प्रतिनिधि): श्रावणी मास के शुभ अवसर पर मंगलवार को नगर पंचायत क्षेत्र के खजुरी गांव से दर्जनों कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। सेवानिवृत्त हेडमास्टर सह समाजसेवी सतेश्वरी दुबे ने कांवरियों को अंगवस्त्र देकर विदा किया।
उन्होंने सभी कांवरियों से नगर पंचायत क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और शांति के लिए बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना करने की अपील की। दुबे ने कहा कि बाबा की कृपा से हम सभी अमन-चैन से अपने परिवार और बच्चों के साथ हंसी-खुशी जीवन व्यतीत करें।
खजुरी स्थित मनोकामना शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कांवरियों का दल “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ देवघर के लिए प्रस्थान कर गया। इस दौरान पूरा इलाका धार्मिक उत्साह से गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर समाजसेवी सतेश्वरी दुबे के साथ अशोक साह, पूरन मेहता, जयनाथ मेहता, संतोष मेहता, अभिजीत शाह, मालती देवी, रामाशीष मेहता, घूरबिगन मेहता, सीता देवी, सरिता देवी, सोनू मेहता, बंशीधर मेहता, रामकालिया देवी, सरस्वती देवी, पिंटू शर्मा, दीनानाथ, शिवकुमारी देवी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।












