Location: पलामू
मेदिनीनगर।चैनपुर थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी स्वर्गीय नरेश चौधरी के पुत्र लव कुमार चौधरी उम्र 38 वर्ष की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब 4:00 लव कुमार चौधरी अपने खेत में पानी पटा रहे थे।इसी बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई शशि रंजन पांडे और पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












