Location: पलामू
मेदिनीनगर।बीते दिनों बांग्लादेश में एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को पीटकर व पेड़ से लटकाकर जिंदा जला देने की घटना ने लोगो को झकझोर कर रख दिया है।मंगलवार को समाजसेवी पिंटू गुप्ता उर्फ प्रभात गुप्ता और मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में अन्य समाजसेवियों ने पंच मुहान चौक पर शोकसभा का आयोजन कर मृतक को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा. बारी-बारी से समाजसेवियों ने दीपू दास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया।वही मौके पर उपस्थित मुकेश गुप्ता ने कहा कि बांग्लादेश में एक हिंदू युवक को बड़ी बेरहमी से पीट-पीटकर मारा गया. यहीं नहीं उसे पेड़ से लटका कर जिंदा जला दिया गया. जो कि बहुत ही निंदनीय और अमानवीय घटना है. उन्होंने कहा कि मामले में हम प्रधानमंत्री से अपील करते है कि ऐसे मामलों पर अविलंब संज्ञान लिया जाए।वही मौके पर उपस्थित समाजसेवी प्रभात गुप्ता ने कहा की दीपू चंद्र दास की जिस तरह से निर्मम हत्या की गई है कोई भी बर्दाश्त नहीं कर सकता है. यह पहली घटना नहीं है. हमेशा बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अन्याय होता रहा है. इस बार बीच चौराहे पर निर्मम हत्या की गई है, बांग्लादेश में सभी प्रकाष्ठा को लांघ दिया गया है और आने वाले समय में सनातनियों को एक होना होगा, नहीं तो हमारी पीढ़ी नहीं बचेगी. बांग्लादेश की आजादी में भारत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. भारत हमेशा बांग्लादेश की मदद करता रहा है और आज बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अन्याय हो रहा है।मौके पर कमल कुमार चंद्रवंशी, दिलीप सोनी,दीपू सोनी,बसंत अग्रवाल,रोहित गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।












