बरडीहा में 11 हजार राशन लाभुकों का नहीं हुआ ई-केवाईसी, लापरवाह डीलरों पर गिरेगी गाज

Location: Manjhiaon

मझिआंव। बरडीहा प्रखंड में जनवितरण प्रणाली के डीलरों की लापरवाही के चलते अब तक करीब 11 हजार राशन कार्डधारकों का ई-केवाईसी नहीं हो सका है। इसमें आदिम जनजाति के लगभग 30 लाभुक भी शामिल हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश सहाय ने इस गंभीर चूक पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि 21 अप्रैल को सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले 10 डीलरों पर कार्रवाई तय है।

उन्होंने बताया कि जिन डीलरों ने ई-केवाईसी में खराब प्रदर्शन किया है और धोती-साड़ी वितरण में भी फिसड्डी रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा उपायुक्त से की जाएगी। श्री सहाय ने सभी डीलरों को निर्देश दिया है कि वे 24 घंटे के भीतर इस लापरवाही का लिखित स्पष्टीकरण दें और छूटे हुए सभी लाभुकों का तत्काल ई-केवाईसी कर कार्यालय में रिपोर्ट सौंपें।

इसके साथ ही 22 अप्रैल, मंगलवार को शाम 4 बजे सभी डीलरों की अनिवार्य बैठक बरडीहा प्रखंड कार्यालय सभागार में बुलाई गई है, जिसमें सभी की उपस्थिति जरूरी बताई गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!