बरडीहा बीडीओ ने डैम, नहर, पीडीएस दुकान व अतिक्रमण स्थल का किया निरीक्षण, किसानों के बीच अरहर बीज का वितरण

Location: Manjhiaon



मझिआंव (प्रतिनिधि)। बरडीहा प्रखंड के बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने शनिवार को प्रखंड के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले जीका गांव स्थित हरदियारी डैम एवं दोकरी नाला का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों जलस्रोतों से किसानों के खेतों की सिंचाई होती है। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से चेक डैम की मरम्मत कराई गई है। ग्रामीणों ने बीडीओ से चेक डैम से निकलने वाली नहर की मरम्मत कराने की मांग भी की।
इसके बाद बीडीओ दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसी दौरान सार्वजनिक रास्ते पर किए गए अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया, जिससे लोगों का आवागमन पुनः सुचारु हो सका।
बीडीओ ने बरडीहा स्थित शांति प्रकाश जायसवाल की जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान लाभुकों से समय पर राशन मिलने, राशन में कटौती किए जाने तथा वितरण व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली।
उधर, कृषि विभाग के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के खरीफ मौसम के तहत कौवाखोह गांव के चयनित क्लस्टर में किसानों के बीच अरहर बीज का वितरण किया गया। बीटीएम आकाश कुमार सिंह ने बताया कि कृषि विभाग से बरडीहा प्रखंड को 15 क्विंटल अरहर बीज प्राप्त हुआ है। प्रथम चरण में कौवाखोह गांव के लगभग 160 किसानों को चार-चार किलोग्राम का एक पैकेट वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि सूची तैयार होने के बाद जीका गांव में भी किसानों के बीच अरहर बीज का वितरण किया जाएगा।
मौके पर उप प्रमुख सकेन्द्र पासवान, मुखिया प्रतिनिधि वशिष्ठ पासवान, बीटीएम आकाश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!