बजरंग दल ने गीता जयंती पर निकाली मोटरसाइकिल रैली

Location: Manjhiaon

मझिआंव: प्रतिनिधि — विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को गीता जयंती के अवसर पर भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर बकरी बाजार, बस स्टैंड, बाजार ब्लॉक रोड होते हुए चंद्री स्थित शिव मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली में सैकड़ों मोटरसाइकिल शामिल थीं।

यह कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री सोनू सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। आयोजन से पूर्व 29 नवंबर को दल के कार्यकर्ताओं ने लिखित सूचना उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को दी थी। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए और शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न किया।

इस मौके पर बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अभिमन्यु सिंह, विश्व हिंदू परिषद के संयोजक धनंजय सोनी, संजीव सिंह, ऋषभ श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!