बंशीधर नगर में शांति समिति की बैठक, होली व रमजान शांतिपूर्ण मनाने का आह्वान

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा): रंगों का त्योहार होली और मुस्लिम धर्मावलंबियों का रमजान सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शनिवार को थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रभाकर मिर्धा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह और थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। उन्होंने लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने, जबरन रंग न लगाने और नशापान कर हुड़दंग न करने की अपील की।

अफवाहों से बचने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत थाना को सूचित करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, त्योहार को सुरक्षित बनाने के लिए संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा

बैठक का संचालन झामुमो नेता अमरनाथ पांडेय ने किया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग:

इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि रविंद्र कुमार पासवान, बसपा जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार राम, पीएलवी मनोज कुमार द्विवेदी, मुखिया उषा देवी, सिबिस्टियानी देवी, कुमारी रेखा, मनोज ठाकुर, व्यवसायी अशोक कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, हजारी प्रसाद, कलाम खां, शमीम खां, नसीर अंसारी, पूर्व मुखिया मुश्ताक अहमद शेख, महमूद आलम, अनुराग सोनी, रजनीकांत मधुर, वीरेंद्र प्रसाद, राजकुमार राम सहित बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!