पुलिस ने तीन सड़क लुटेरों को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।नावाबाजार थाना की पुलिस ने लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर मंगलवार को उन्हें जेल भेज दिया है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए नावाबाजार थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि दिनांक -21.07.2025 को रात्री में गुप्त सूचना मिला कि नावाबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरटा चमरदोहरी जंगल में विश्रामपुर रोड में अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा पक्की सड़क को वोल्डर (पत्थर) से जाम कर लुटपाट की घटना को अंजाम देनें के लिए जाम कर रहे है। इसकी सुचना वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुये गस्ती पदाधिकारी एंव सशस्त्र बल के साथ सत्यापन एंव आवश्यक कार्रवाई के लिए सिविल गाडी से प्रस्थान किये। कोरटा चमरदोहरी जंगल पहुंचे तो देखा कि ईटको से विश्रामपुर जाने वाली पक्की सड़क को बोल्डर से पुरी तरह जाम (अवरूद्ध) है। गाडी को रूकने के बाद तीन व्यक्ति आये लेकिन पुलिस को देखकर भागने लगा। सशस्त्र के बल के सहयोग से पीछा कर घेराबन्दी करते हुए तीनो व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकडाये हुए व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम 1. रविन्द्र सिंह उम्म्र 24 वर्ष पिता सुरेश सिंह ग्राम टंडवा थाना मनातू 2. उमेश सिंह उम्र 21 वर्ष पिता कुलदीप सिंह 3. राधे सिंह उम्र 22 वर्ष पिता स्व० सरदयाल सिंह दोनों ग्राम रजदीरया थाना नावाबाजार बताया। सभी पकडाये व्यक्ति से अलग अलग करके कड़ाई से पूछ ताछ करने पर अपने स्वीकारोक्ति बयान एक ही बात सड़क को बोल्डर से जाम करके लूट-पाट करने की बात बताये। इस संदर्भ में नावाबाजार थाना कांड सं0-53/25 दिनांक-21.07.25 धारा-309(5) दर्ज कर तीनो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त रविन्द्र सिंह उम्र 24 वर्ष पिता सुरेश सिंह ग्राम टंडवा थाना मनातू 2. उमेश सिंह उम्र 21 वर्ष पिता कुलदीप सिंह 3. राधे सिंह उम्र 22 वर्ष पिता स्व० सरदयाल सिंह दोनों ग्राम रजदीरया थाना नावाबाजार जिला-पलामू का नाम शामिल है। छापामारी अभियान में नावाबाजार थाना के पुलिस पदाधिकारी एंव सशस्त्र बल जवान शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!