पिकअप वाहन के थक्के से युवक घायल हालत गंभीर।

Location: पलामू

मेदिनीनगर।लातेहार जिले के छिपादोहर गांव निवासी नंदू भुइयां के पुत्र डब्लू कुमार उम्र 25 वर्ष सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह डब्लू कुमार बाइक पर सवार होकर अपना मोबाइल बनवाने कुटमू मोड़ जा रहा था। इसी बीच रास्ते में पिकअप वाहन ने उसे पीछे से धक्का मार दिया।जिसके कारण बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल व्यक्ति के मोबाइल से घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल डब्लू कुमार को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी डब्लू की हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बरवाडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर अज्ञात वाहन की खोजबीन में जुट गई है।वही जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीटू अस्पताल पहुंचकर घायल के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ले रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!