Location: पलामू
मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा दो नंबर टाउन प्रताप नगर निवासी राकेश सिंह के पुत्र राणा भास्कर सिंह को एक दुकानदार ने लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।मारपीट के क्रम में युवक का चांदी का लॉकेट भी कहीं टूट कर गिर गया। इस संबंध में घायल युवक राणा भास्कर सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम किसी काम से वह सदर थाना क्षेत्र के जोड़ गांव गया था। इसी बीच जोड़ गांव निवासी मुकुल तिवारी के दुकान से वह पानी का बोतल लिया। पानी का बोतल लेने के बाद राणा भास्कर सिंह के पास नगद पैसा नहीं था।जिसके कारण राणा भास्कर दुकानदार को नगद 10 रुपया दिया और कहा कि पांच रुपया फोन पे से दे रहे है। नेटवर्क इशू होने के कारण राणा के मोबाइल से फोन पे से पैसा नहीं गया। इसी बीच राणा भास्कर और मुकुल के बीच बहस होने लगी।इसी पर दुकानदार मुकुल ने राणा भास्कर सिंह को गाली गलौज और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल युवक सदर थाना पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी सदर थाना की पुलिस को दिया।जानकारी मिलने पर सदर थाना की पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई हैं।












