Location: पलामू
मेदिनीनगर।पलामू पुलिस ने जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गाड़ीखास निवासी प्रेमचंद महतो, पिता स्व. पुलुर महतो का 29 जनवरी 2024 को खोया हुआ मोबाइल फोन पुलिस की तत्परता और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से बरामद कर लिया गया।सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम ने प्राप्त जानकारी के आधार पर तकनीकी जांच और आवश्यक कार्रवाई को आगे बढ़ाया।लगातार प्रयासों के बाद मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक ट्रेस किया गया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आज, 21 नवंबर 2025 को, मोबाइल फोन विधिवत रूप से उसके मालिक प्रेमचंद महतो को सुपुर्द कर दिया गया।पुलिस अधीकारियों ने बताया कि यह उपलब्धि पुलिस की जनता के प्रति संवेदनशीलता और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। साथ ही, पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी परेशानी या शिकायत की स्थिति में वे बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें।












