पलामू पुलिस की पहल : हुसैनाबाद शहरी क्षेत्र अब CCTV कैमरों की निगरानी में

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देशन पर जिले में बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण हेतु लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के शहरी इलाके में कुल 15 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए।अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद के नेतृत्व में लगाए गए इन कैमरों को जेपी चौक, नहर मोड़, हरिहर चौक (देवरी रोड), हरिहर चौक (दंगवार रोड) एवं पटेल चौक पर तीन-तीन की संख्या में स्थापित किया गया है। इस व्यवस्था से नगर क्षेत्र पूरी तरह सीसीटीवी निगरानी में आ गया है।सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शहरी क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की सतत निगरानी की जा सकेगी, जिससे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। यह क्षेत्र बिहार के औरंगाबाद एवं रोहतास जिले से सटा हुआ है, ऐसे में सीमावर्ती अपराधों की रोकथाम में भी यह पहल कारगर सिद्ध होगी।सीसीटीवी कैमरों का संचालन एवं नियंत्रण हुसैनाबाद थाना प्रभारी के अधीन रहेगा तथा वरीय पदाधिकारी समय-समय पर इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। आज इस व्यवस्था का विधिवत उद्घाटन पुलिस अधीक्षक महोदया, पलामू द्वारा किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!