Location: Garhwa
“
नई दिल्ली। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (भारत सरकार) के दिल्ली स्थित कार्यालय में विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन राहुल द्विवेदी ने झारखंड के सूरज सिंह को राज्य का चेयरमैन नियुक्त किया।
इस अवसर पर सूरज सिंह ने अपने प्रति जताए गए विश्वास और जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह (उर्फ राजा भैया), भाजपा के झारखंड प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, अर्जुन मुंडा सहित पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि उन्हें मिली इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। मोदी जी की पहल “एक पेड़ माँ के नाम” को झारखंड राज्य के प्रत्येक गाँव तक पहुँचाना उनका प्रमुख लक्ष्य होगा।












