दो घरों में लगी आग लाखों का सामान जलकर खाक

Location: पलामू

मेदिनीनगर।चैनपुर थाना क्षेत्र के तुर्क तलया गांव निवासी नीलम देवी पति संतोष राम और कृष्णा राम के घर शुक्रवार की देर रात खपरैल मकान में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना के बारे में भुक्तभोगी संतोष राम की पत्नी नीलम देवी ने बताया कि आग कैसे लगी और कौन लगाया इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।आग लगने के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया।वही आग बुझने तक घर मे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था।वही भुक्तभोगी संतोष राम की पत्नी नीलम देवी ने बताया कि उनका गांव के ही अजय दुबे उर्फ बबलू दुबे और श्रवण दुबे से कुछ वर्षों से जमीनी विवाद का मामला चल रहा है।अजय दुबे उर्फ बबलू दुबे और श्रवण दुबे हमलोग को हमेशा धमकी देता था कि तुमको बर्बाद कर देंगे यहां से तुमको भगा देंगे। नीलम देवी ने बताया कि मुझे शक है कि जमीन विवाद मामले को लेकर मेरे घर में आग लगाया गया है।वही अगलगी की घटना के बाद नीलम देवी के परिजनों द्वारा घटना की जानकारी चैनपुर थाना की पुलिस को देने के लिए पहुंचने वाले है।वही इस घटना के बाद से संतोष राम और कृष्णा राम के परिवार के लोग डरे सहमे में हुए हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!