Location: Garhwa
गढ़वा जिले में दुर्गापूजा 2025 की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। सोमवार शाम उपायुक्त दिनेश कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सदर प्रखंड के प्रमुख पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने नहर चौक, चीनिया रोड, नवादा मोड़, टंडवा, मेन रोड और रामबांध तालाब स्थित पंडालों में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, बिजली, अग्निशमन, यातायात और सफाई जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
उपायुक्त ने कहा कि दुर्गापूजा जिले का सबसे बड़ा पर्व है, इसलिए सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है। पर्व के दौरान दंडाधिकारी, पुलिस बल और आपातकालीन सेवाएं चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगी। अधिकारियों ने प्रतिमाओं के दर्शन किए और आयोजकों से बातचीत की।
निरीक्षण में एसडीओ संजय कुमार, बीडीओ कुमार नरेन्द्र, सीओ सफी आलम, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रशासन ने आम लोगों से शांति और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की है।












