तीन एकड़ जमीन में लगी बागवानी आग से जल कर हुआ बर्बाद

Location: Garhwa

कांडी-थाना क्षेत्र के चोका गांव निवासी बासुकीनाथ दुबे के निजी खर्च पर तीन एकड़ खेत में लगे बागवानी में आग लगने से पूरा जल कर राख हो गया। उक्त घटना बुधवार को दोपहर 12 बजे की है।लगभग 5 सौ की संख्या में पेड़ जल गए।

आस पास के कई मोटर को चालू कर बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया जा सका।पीड़ित ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है।उन्होंने बताया कि मैं 2019 में रांची से पौधा लाकर लगभग तीन एकड़ खेत में 500 की संख्या में फलदार व इमारती पौधा लगाए थे।जिसमें आम,अमरूद ,कटहल,जामुन,गमहार, महोगनी का वृक्ष लगाए थे,जो इस आगजनी में सभी जल गया।सिंचाई के लिए रखा गया पाइप भी जलकर राख हो गया।इस आगजनी में लगभग 10 से 12 लाख की संपत्ति जलने का अनुमान है।उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से आम व अमरूद में फल भी मिलना शुरू हो गया था।पीड़ित ने बताया कि इस चिलचिलाती धूप व गर्मी में पेड़ो की सिंचाई करना मुश्किल हो रहा था फिर भी बहुत मेहनत कर सभी पेड़ो को जिंदा रखे हुए थे।लेकिन किसी को उक्त सैकड़ो पेड़ो की प्रगति रास नही आया और पेड़ो को आग के हवाले कर दिया।सरकार पेड़ लगाने पर जोर दे रही है लेकिन यहां पेड़ को काटने और जलाने पर लोग उतर आए हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!