ट्रैक्टर पलटने से किसान की हुई दर्दनाक मौत, खेत जोतते वक्त हुआ हादसा

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के भकाशी गांव स्थित नावाडीह टोला में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय किसान अभिनय उर्फ अनुज कुमार सिंह की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वे अपने खेत में ट्रैक्टर ड्राइवर के साथ ट्रैक्टर पर बैठ कर खेत की जुताई करवा रहे थे।परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिनय सिंह रोज की तरह गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे खेत की जुताई करने अपने ट्रैक्टर ड्राइवर के साथ निकले थे। खेत पर कार्य करते समय ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।जिससे वे ट्रैक्टर के नीचे दब गए आसपास के ग्रामीणों ने जब खेत में जाकर देखा, तो वह ट्रैक्टर के नीचे मृत पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार अभिनय सिंह एक मिलनसार और मेहनती किसान के रूप में जाने जाते थे। उनकी असमय मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और मृतक के बच्चों की शिक्षा के लिए सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!