झोला छाप चिकित्सक के इंजेक्शन से 16 वर्षीय किशोर की मौत का आरोप, पोस्टमार्टम कराया गया

Location: Manjhiaon



मझिआंव। प्रतिनिधि। गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र में इलाज के दौरान 16 वर्षीय किशोर की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान विशुनपुरा गांव निवासी गणेश पाल के पुत्र अनोज कुमार पाल के रूप में हुई है। परिजनों ने बरडीहा बाजार स्थित प्रज्ञा ड्रग स्टोर के संचालक नरेश प्रसाद और उनके पुत्र शशि प्रसाद पर गलत तरीके से इलाज करने तथा नस में इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है।
बुखार आने पर इलाज के लिए पहुंचा था किशोर
परिजनों के अनुसार अनोज सोमवार को बरडीहा थाना क्षेत्र के जीका गांव स्थित अपने नाना देवनाथ पाल के घर आया था। इसी दौरान उसे बुखार हो गया। इसके बाद उसका मामा दिनेश पाल उसे इलाज के लिए बरडीहा बाजार स्थित प्रज्ञा ड्रग स्टोर ले गया।
मृतक के मामा दिनेश पाल का आरोप है कि वहां मौजूद शशि प्रसाद ने अनोज को नस में इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगते ही उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। मामा के अनुसार उन्होंने नस में इंजेक्शन लगाने से मना करते हुए कमर में इंजेक्शन लगाने की बात कही थी, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई।
हालत बिगड़ने के बाद शशि प्रसाद और दिनेश पाल किशोर को मोटरसाइकिल से बरडीहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मझिआंव रेफरल अस्पताल रेफर कर दिया। मझिआंव रेफरल अस्पताल में चिकित्सक नवल किशोर चौधरी ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
घटना की सूचना मझिआंव थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर एसआई तपेश कुमार और एएसआई पीपी एक्का रेफरल अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। किशोर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
पूर्व में भी मौत की घटना का थाना प्रभारी ने दिया हवाला
बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि वर्ष 2022 में भी बरडीहा निवासी सुनेश विश्वकर्मा की पुत्री आरती कुमारी की उक्त व्यक्ति के यहां इलाज के दौरान मौत हुई थी। उस मामले में भी गलत इलाज का आरोप लगाया गया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि वर्तमान मामले में पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दवा दुकान के लाइसेंस की भी जांच की मांग
मृतक के परिजनों ने संबंधित दवा दुकान के लाइसेंस नंबर 20ए-101997 और 21ए-101998 का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि दवा बेचने के साथ कथित रूप से चिकित्सा कार्य भी किया जा रहा था। परिजनों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इलाज करने वाले व्यक्ति के पास चिकित्सा कार्य करने की वैधानिक योग्यता थी या नहीं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों के अनुसार दवा दुकान बंद मिली और संचालक के मौके पर नहीं होने की बात सामने आई।
सीएमओ ने कहा—दवा बेचने का लाइसेंस, इलाज का नहीं
इस संबंध में जिला मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी जॉन ऑफ कैनेडी ने कहा कि दवा दुकानदार को दवा बेचने के लिए लाइसेंस दिया जाता है, इलाज करने के लिए नहीं। यदि दवा दुकानदार द्वारा चिकित्सा कार्य किया गया है तो मृतक के परिजनों के आवेदन के बाद मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल किशोर की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मेराल में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालकर मनाया गया पैगंबर साहब का जन्मदिवस

    मेराल में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालकर मनाया गया पैगंबर साहब का जन्मदिवस

    कांडी में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

    कांडी में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

    मझिआंव में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस, पैगंबर की शिक्षाओं को किया याद

    मझिआंव में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस, पैगंबर की शिक्षाओं को किया याद

    झोला छाप चिकित्सक के इंजेक्शन से 16 वर्षीय किशोर की मौत का आरोप, पोस्टमार्टम कराया गया

    झोला छाप चिकित्सक के इंजेक्शन से 16 वर्षीय किशोर की मौत का आरोप, पोस्टमार्टम कराया गया

    मझिआंव में पानी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, चार घायल, एक की हालत गंभीर

    मझिआंव में पानी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, चार घायल, एक की हालत गंभीर

    रील बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों हाथ कटे

    रील बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों हाथ कटे
    error: Content is protected !!