छूटे ग्रामीण टोलों के विद्युतीकरण को लेकर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने डीसी को लिखा पत्र

Location: Garhwa

गढ़वा। गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों के बिजली से वंचित ग्रामीण टोलों के विद्युतीकरण की मांग को लेकर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने उपायुक्त को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई की अनुशंसा की है। विधायक ने 30 अगस्त को उपायुक्त को पत्र भेजकर मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत छूटे हुए ग्रामीण टोलों को विद्युतीकरण योजना में शामिल करने की मांग की है।
पत्र में विधायक ने कहा है कि गढ़वा जिले के गढ़वा, नगर उंटारी एवं बरडीहा प्रखंड के कई ग्रामीण टोले अब तक बिजली की सुविधा से वंचित हैं। इन टोलों में पोल, तार एवं ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीण आज भी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
विधायक ने उपायुक्त से कहा है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए गढ़वा, नगर उंटारी एवं बरडीहा प्रखंड के सभी छूटे हुए ग्राम टोलों को मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना से अविलंब जोड़ा जाए। जिन टोलों में पोल, तार अथवा ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर सामग्री उपलब्ध कराकर विद्युतीकरण का कार्य पूरा कराया जाए।
उन्होंने योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की भी मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, गढ़वा को भी भेजी गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के पूर्व अध्यक्ष अमित कश्यप ने किया 48वां रक्तदान

    लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के पूर्व अध्यक्ष अमित कश्यप ने किया 48वां रक्तदान

    राष्ट्रीय खेल दिवस में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी होंगे पुरस्कृत

    राष्ट्रीय खेल दिवस में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी होंगे पुरस्कृत

    छूटे ग्रामीण टोलों के विद्युतीकरण को लेकर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने डीसी को लिखा पत्र

    छूटे ग्रामीण टोलों के विद्युतीकरण को लेकर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने डीसी को लिखा पत्र

    कस्तूरबा विद्यालय गढ़वा, इंद्रदेव पब्लिक स्कूल रंका और बीपी डीएवी बने चैंपियन

    कस्तूरबा विद्यालय गढ़वा, इंद्रदेव पब्लिक स्कूल रंका और बीपी डीएवी बने चैंपियन

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर का श्रावणी महोत्सव शोभायात्रा के साथ संपन्न

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर का श्रावणी महोत्सव शोभायात्रा के साथ संपन्न
    error: Content is protected !!