चाईबासा कांड को लेकर भाजपा का हेमंत सरकार के खिलाफ धरना, स्वास्थ्य मंत्री पर कार्रवाई की मांग

Location: Garhwa

गढ़वा। चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव रक्त चढ़ाए जाने की घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गढ़वा सदर अस्पताल परिसर में हेमंत सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाजपा के चरणबद्ध आंदोलन का हिस्सा था।

धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई और राज्य की बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग की।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया। उन्होंने कहा कि “झामुमो सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का कारोबार चरम पर है। सरकारी अस्पतालों में लूट-खसोट के कारण जनता त्राहिमाम कर रही है।”

भाजपा नेता विनय चौबे ने कहा कि “झामुमो सरकार में भ्रष्टाचार और लूट की पूरी छूट है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के कार्यकाल में अस्पतालों की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है। यह सरकार जनता के लिए घातक साबित हो रही है।”

भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी ने कहा कि “झामुमो शासन में माफिया राज चल रहा है। जांच व्यवस्था की विफलता के कारण ही चाईबासा जैसे शर्मनाक हादसे हो रहे हैं।” वहीं भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि “जनता इस सरकार में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।”

भाजपा नेता राजकुमार मधेशिया ने कहा कि “थैलेसीमिया पीड़ित मासूम बच्चों के जीवन के साथ खेलने वालों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।”

कार्यक्रम को रामशीष तिवारी, धनंजय गौड़, लक्ष्मीकांत पांडेय, टिंकु गुप्ता समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने किया जबकि रुपु महतो ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, भाजपा नेता ब्रजेश उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, अभिषेक कश्यप, ओंकार तिवारी, नवीन जायसवाल, जयंत पांडेय, पार्वती सिंह, रामसरीख चंद्रा, नसरुद्दीन अंसारी, मनीष गुप्ता, परीक्षित तिवारी, पियूष चौबे, अंकित तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!