घर से मोबाइल बनवाने निकले व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत।

Location: पलामू

मेदिनीनगर।लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रजहरा गांव निवासी परशुराम सिंह उम्र 65 वर्ष की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि परशुराम सिंह गुरुवार की दोपहर घर से यह बात कह कर निकले थे कि वह लेस्लीगंज अपना मोबाइल बनवाने जा रहे हैं।लेस्लीगंज मोबाइल ना बनवा कर वह डाल्टनगंज मोबाइल बनवाने आ गए थे। इसी बीच आबादगंज रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल परशुराम सिंह को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। रांची रिम्स रेफर होने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए रांची रिम्स लेकर जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा शव को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां पुलिस चौकी के पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार के द्वारा शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रोल होकर बुरा हाल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!